
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में महिलाओं ने गैस की किल्लत लेकर प्रदर्शन किया ।इस दौरान खाली सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची।जहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। महिला सभा की अध्यक्ष विभा पाल ने बताया कि गैस की कमी की वजह से महिलाओं को किचन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिसकी जिम्मेदार सरकार है।उन्होंने कहा कि गांव में तो किसी तरह से महिलाएं लकड़ी और गोइठे पर खाना बना ले रही हैं लेकिन शहर में गैस की किल्लत की वजह से काफी परेशानियां हो रही हैं।समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शौर्या सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार जहां महिला सशक्तिकरण की बात करती है वहीं दूसरी तरफ गैस की किल्लत के वजह से महिलाओं को परेशान कर रही है।

उन्होंने कि रोजी रोजगार की बात करने वाली सरकार में कामर्शियल गैस सिलेंडर के आपूर्ति पर पाबंदी लगाने के बाद ज्यादातर होटल और ढाबे बंद पड़े हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जो राम रसोई है। कहा जाता है कि जब से राम रसोई की शुरुआत हुई तब से यह पहली बार है जब गैस की किल्लत की वजह से राम रसोई बंद हो गया। शौर्या सिंह ने कहा कि गैस किल्लत के चलते बच्चों का पेट भरना मुश्किल हो गया है।उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी का यह खेल भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रहा है। प्रदर्शन में रीता विश्वकर्मा,शौर्या सिंह, आशा यादव, पुनीता यादव, रीना यादव, कंचन रावत, ज्योति पांडे,वर्षा यादव, ममता यादव,सुषमा बिंद आदि शामिल थी।




