Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीजे 11 की टीम ने यूबीआई को 26 रन से हराया

गाजीपुर। जिला न्यायालय, जिला प्रशासन एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच नवनिर्मित मैदान में फल्ड लाइट की रोशनी में पुलिस लाइन में खेला गया। दोनों टीमों के मध्य आयोजित टी-20 मैच में जिले की टीम के कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय एवं यूनियन बैंक टीम के कप्तान महाप्रबंधक, अचल प्रमुख बैजनाथ सिंह रहे। टास जीतकर यूबीआई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। डीजे 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूबीआई की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया। रोमांचक मुक़ाबले में डीजे 11 की टीम 26 रनों से विजयी रहीं। डीजे 11 की टीम से पुलिस अधीक्षक ईरज राजा शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिये। डीजे 11 के मनोज यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यूनियन बैंक की तरफ से राहुल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन बैंक के अंचल प्रमुख, वाराणसी, उप अंचल प्रमुख, क्षेत्र प्रमुख पूर्व एवं पश्चिम,  अग्रणी जिला प्रबन्धक, और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और टीम वर्क की भावना विकसित करने में भी मदद करते हैं। ऐसे आयोजनों से कार्यक्षेत्र के बाहर भी एक सकारात्मक माहौल बनता है। क्रिकेट मैच में जिला जज धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह., पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा, यूनियन बैंक के कुन्दन लाल, यूबीआई के संजय कुमार सिन्हा, मुकेश रमन ,जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार, अमित कुमार सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग, अनन्त कुमार अपर सिविल जज, फास्ट ट्रक कोर्ट, , अमित यादव अपर सिविल जज मदन यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, विजेंद्र, अभिषेक चतुर्वेदी, निशांत श्रीवास्तव एवं जिला प्रशासन व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles