Sunday, July 26, 2026

Top 5 This Week

spot_img

यादव जी की लव स्टोरी पर घमासान

गाजीपुर। फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” की प्रस्तावित रिलीज को लेकर सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने सरकार और प्रशासन से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया है। उन्होने कहा कि समाज के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।जिलाध्यक्ष सुजीत यादव पीडीए समाज के लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होने चेतावनी दी कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो उनके नेतृत्व में व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने कहा कि फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध नहीं लगा तो यादव समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।नेताओं ने कहा कि यादव समाज का देश के सामाजिक, राजनीतिक और सैन्य क्षेत्र में गौरवपूर्ण योगदान रहा है, ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है। अगर इस पर रोक नही लगी तो 27 फरवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जायेगा।

Popular Articles