
गाजीपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा ने सीएसआर फंड के तहत राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, में निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान करीब 800 छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कॉलेज की प्राचार्य अनीता कुमारी ने बैंक प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की पहल छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि माहवारी स्वच्छता पर खुलकर चर्चा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, जिससे छात्राएं बिना झिझक अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें।कार्यक्रम में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक राजनारायण सिंह यादव ने बताया कि बैंक समय-समय पर सीएसआर फंड के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम संचालित करता रहा है। इसी क्रम में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की 800 बेटियों को कॉलेज स्टाफ के सहयोग से सेनेटरी पैड वितरित कर माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।




