Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सीएम योगी के आगमन को लेकर डीएम- एसपी पहुंचे करमपुर

गाजीपुर।पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के दो खिलाड़ी ललीत कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल के सम्मान समारोह कार्यक्रम मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर 17 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने मुख्यमंत्री आगमन, कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ललीत कुमार से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Popular Articles