Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तहत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए मंगलवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार पाल ने खुद बाइक चलाकर की। रैली के माध्यम से जनपदवासियों को संदेश दिया की हर घर तिरंगा फहराकर जिले को प्रथम स्थान लाना है। तिरंगा यात्रा विकास भवन से शुरु होकर सैनिक चौराहा (भूतहियाटाड), लंका, विशेश्वरगंज, महुआबाग, कलेक्ट्रेट, सिचाई विभाग चौराहा होते हुए विकास भवन आकर समाप्त हुई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि इस तरह की रैलियां सभी तहसीलों, ब्लाकों पर भी निकाली गयी है। 14 व 15 अगस्त तक निकाली जायेंगी।

रैली हर गॉव में बच्चे और गॉव के लोग तिरंगा लेकर निकालेंगे। उन्होने कहा कि इस रैली से लोगो संदेश देना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पर नाज करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डाट काम पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें। रैली में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी भू/रा0, डिप्टी कलेक्ट्रर चन्द्रशेखर यादव, पुष्पेन्द्र पटेल, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं कर्मचारियों ने बाइक चलाकर प्रतिभाग किया।

Popular Articles