Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बड़ा हादसा टला,फोरलेन पर मशीन गिरा

बिरनो (गाजीपुर)। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर पृथ्वीपुर बस स्टॉप के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब बक्सर से लोड होकर आंध्र प्रदेश (तार पत्री) जा रहा एक भारी मशीन ट्रक से फिसलकर नीचे गिर गया। बाद में उसे हाइड्रा क्रेन से लोड किया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक पर “झूम लेयर” (मेड इन चाइना) मशीन लोड थी। यह मशीन बड़े-बड़े निर्माण कार्यों में उपयोग की जाती है तथा भारी लोहे के मटेरियल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का काम करती है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय तारा चंद्र कंपनी के मैनेजर तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में हाइड्रा क्रेन की मदद से मशीन को पुनः सुरक्षित तरीके से ट्रक पर लोड किया गया।संयोग रहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही मशीन को किसी प्रकार की क्षति पहुंची। समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Popular Articles