Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गाजीपुर एलेवन ने उसियां को हराकर ट्रॉफी जीता

रेवतीपुर (गाजीपुर)। उतरौली में स्व. विश्राम सिंह यादव के स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गाजीपुर एलेवेन ने उसिया के बीच खेल गया। जिसमे  गाजीपुर एलेवन ने  उसिया को 4-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में उसिया की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए मैच के 15 वे मिनट में सलाम ने एक गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के 20 वें मिनट में  गाजीपुर एलेवन के टीपू ने एक गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के 35 मिनट में उसियां  टीम के ख्वाबु ने एक गोल कर टीम को 2-1 से बड़ा दिल दी ।जो यह बढ़त मध्यांतर तक कायम रहा। मध्यांतर के बाद खेले गए मुकाबले में मैच के 50 मिनट में गाजीपुर एलेवन के नीरज ने गोलकर टीम को 2-2 की बराबरी ला दिया। वहीं फिर एक बार मैच के 60 वे मिनट में गाजीपुर एलेवन के टीपू ने इस मैच में अपना दूसरा गोल कर टीम को 3-2 से बढ़त दिला दिया । मैच के 70 मिनट में गाजीपुर एलेवन के राजेश ने एक गोल कर टीम को 4-2 से बढ़त बना लिए। यह मैच गाजीपुर एलेवन ने उसिया को 4-2 से हराकर फाइनल के किताब पर कब्जा कर लिया ।मैच के मैन ऑफ द मैच का टूर्नामेंट राजेश को दिया गया। मुख्य अतिथि जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद खरवार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया । उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है खिलाड़ियों को आगे और जीत के लिए मेहनत करना चाहिए। मैच में रेफरी की भूमिका मेहरुद्दीन खान निभाई वहीं कमेंट्री  चंदन पांडे ने किया।इस मौके पर विनोद खरवार, चंदन सिंह ,राज नारायण सिंह, मोती यादव, रघुराज प्रताप सिंह,विजय शंकर पाल ,तेजनरायन यादव , गंगासागर शर्मा आदि रहे।

Popular Articles