
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देश 06 फरवरी को राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान व बृहद विधिक सहायता शिविर के प्रचार-प्रसार को जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय मध्यस्थत अभियान के तहत आम जनमानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलह निस्तारण करा सकते है। जिसमे वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेट विवाद बटवारा संबंधित विवाद व शमनीय अपराधिक मामलो आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते हैं। उनके द्वारा बृहद विधिक सहायता का लाभ उठाने का अनुरोध करते हुए यह बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं, निर्बल/निर्धन, अनुसूचित जाति/जनजाति दिव्यांगजन आदि के कल्याण क लिए चलायी जाने वाली योजनाओं से लोगों को लाभांवित करना है।विधिक सहायता/सेवा शिविर के सम्बंध में नोडल् अधिकारी अपर जिला जज कोर्ट सख्या- शक्ति सिंह ने कहा कि 22.फरवरी को जिले के सभी सरकारी विभागों द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में कैम्प लगाया जायेगा, जिसमें सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेगें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना ने बताया कि विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बंध में किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा होने की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सिविल बार के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह एवं सचिव अन्जनी कुमार ठाकुर, अली रजा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं०-03 गाजीपुर, अभिमन्यू सिह. विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीशा पॉक्सो, अलख कुमार, स्पेशल जज ई०सी०एक्ट, विजय कुमार अपर जिला एवं सत्रा न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण, आदि उपस्थित रहे।




