Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पहराजपुर की टीम ने जीता खिताब

गाजीपुर। अंबेडकर आजाद क्लब बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हब्बासपुर नोनहरा में किया गया। जिसमें क्षेत्र की 75 बाल कबड्डी टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईएस गंगौली और पहराजपुर के बीच खेला गया। जिसमें पहराजपुर की टीम ने गंगौली को हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया । मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया।। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि संध्या ज्योति कोचिंग के प्रबंधक निदेशक एसपी एवं संध्या ज्योति शिक्षण संस्थान हब्बासपुर ने फीता काट कर किया। इस मौके पर गायक अजीत सिंह, भोजपुरी गायक बनारसी निगम ,डा0 अनिल कुशवाहा , छोटेलाल सुमन,सुनील सिंह यादव ,कमेटी के अध्यक्ष तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles