
गाजीपुर। मतदाता सूची सघन पुनर्निरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष निष्ठा के साथ मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद ढेर सारी अनियमितताएं अभी प्राप्त हो रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबके मेहनत से यह कठिन कार्य भी ठीक हो जाएगा।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव सन्निकट है । चुनाव आयोग की मंशा है कि मतदाता सूची शुद्ध हो और सभी पात्र मतदाताओं के नाम सुचि में दर्ज हो। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी मंडलों की बैठक सुनिश्चित की गई है।

जिसमें बुथ अध्यक्ष व बुथ प्रवासी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रो शोभनाथ यादव, जितेन्द्र नाथ पांडेय, अवधेश राय, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अखिलेश सिंह, श्याम राज तिवारी, सरोज मिश्रा,साधना राय, संकठा प्रसाद मिश्र, मीरा श्रीवास्तव, पंचदेव गौड, कृष्णानंद राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष, बीलए -1,जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।




