
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अर्न्तविभागीय समन्वयक की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने मनिहारी एमओवाईसी कार्य में लापरवाही पाये जाने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होने कहा कि टीबी मरीजो को सरकारी दवा ही दी जाय एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें। किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाय। सौ दिवसीय विशेष सघन अभियान चलाकर नागरिकों को टीबी के प्रति जागरूक किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाय तथा समस्त एमओवाईसी तहसीलों पर बीएचएनडी की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। ओपीडी का संचालन तथा नियमित रूप से सीएचओ एवं एनएएम की उपस्थिति का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाएं संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एनएचएम), समस्त एमओवाईसी एंव अधिकारी उपस्थित थे।




