
रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात एक मकान से लाखोंका शराब बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर को मुखबिर से सूचना मिली कि बहोरिक राय पट्टी स्थित पानी टंकी के पास एक मकान में बिहार लेजाने के लिए भारी मात्रा में शराब रखा है। इस सूचना प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर उस मकान की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही वहा अफरा तफरी मच गई। पुलिस वहां दौड़ाकर तीन तस्करों को पकड़ लिया। मकान की तलाश लेने पर 59 पेटी देशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत दो लाख रुपये बताया जाता है। पकड़े गये युवकों ने अपना नाम गहमर निवासी दीपक सिंह, राकेश कुमार भारती तथा रोहतास बिहार के करहगर निवासी शमशाद बताया।पुलिस ने मौके से शराब के साथ-साथ एक ट्रैक्टर, एक पिकअप, दो बाइक और तीन मोबाइल बरामद किया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, संपूर्णानंद, नागेश्वर वर्मा तथा चालक चंद्रजीत शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि बरामद शराब, वाहन को कार्रवाई के तहत सीज कर दिया गया है।इस मामले में तीन तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।




