
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव के पास मंगलवार की भोर सूखी मछली लादकर राजस्थान से सिलीगुड़ी के लिए जा रहा एक ट्रक हाइवे पर बिजली के पोल से टकराकर गड्ढे में पलट गया । यह संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जाता है कि राजस्थान से सूखी मछली लदा ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे से होते हुए फखनपुरा के हैदरिया पर उतर कर सिलीगुड़ी जा रहा था। बढनपुरा गांव के सामने हाइवे किनारे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों को तोडते हुए सड़क के किनारे गड्डे में पलट गया। जिससे उसके चाऱों चक्के ऊपर हो गए । ट्रक पलटते ही चालक व खलासी फरार हो गये।तेज आवाज सुनकर मौके पर गांव के लोग पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना मच्छटी चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिजली विभाग के जेई चंदन यादव का कहना है क्षतिग्रस्त पांच पोलों और ताऱों की कीमत ट्रक स्वामी वसूला जाऐगा। यदि वाहन चालक विजली सामान की क्षति पेमेंट नही करेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।




