Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रमुख प्रतिनिधि ने जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

जमानियां (गाजीपुर)। ब्लाक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह व दही चुरा का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से न केवल सामाजिक सद्भाव बना रहता है, बल्कि लोक परंपराएं भी जीवित रहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि पात्र लोगों तक इन योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें लाभान्वित करने में सहयोग करें। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने नामों की जांच कर समय से सुधार करा लें। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों को शॉल, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दही चुरा का लुत्फ उठाया। इस मौके पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन यादव,पीएचसी प्रभारी डॉ रुद्राकांत सिंह, कोतवाल राम सजन नागर, यूबीआई शाखा प्रबंधक कृति श्रीवास्तव , एडीओ एजी दीपक सिंह, एडीओ आईएसबी दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन धनंजय मौर्य ने किया।

Popular Articles