Sunday, June 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बारह घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

सादात (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कब्जे से दो तमंचा, दो कारतूस और तीन खोखा बरामद किया है।इस मामले में सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि सादात एसओ वागीश विक्रम सिंह और मखदुमपुर चौकी प्रभारी पुनीत चौधरी हमराहियों के साथ शनिवार देर रात गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन पर महिला संग दुष्कर्म के आरोपी सवास मोड़ के पास एक खंडहर में मौजूद हैं। इस सूचना पर जब खंडहर के पास पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी छिपकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।पुलिस की गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए और उन्हें पकड़ लिया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गये आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम राहुल राजभर और अरुण यादव बताया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ 17 जनवरी को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।पीड़िता के ससुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 16 जनवरी की रात उनके बेटे और बहू रेलवे स्टेशन पर थे। इसी दौरान सादात नगर के वार्ड नौ राजभर बस्ती निवासी राहुल भारद्वाज और मरदापुर निवासी अरुण यादव ने उनकी बहू के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं।

Popular Articles