
बिरनो (गाजीपुर)। पुलिस अभिरक्षा में जेल परिसर से फरार पचीस हजार का इनामियां बदमाश लालबाबू मौर्य मरदह पुलिस व बिरनो पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके कब्जे से एक तमंचा,दो खोखा,एक कारतूस तथा बाइक बरामद किया है। मालूम हो कि नौ जनवरी को मरदह पुलिस ने लाल बाबू मौर्य को रिवाल्वर व जेवरात के साथ गिरफ्तार किया था।पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशी के बाद जिला जेल ले जा रही थी। जेल परिसर से ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने तीन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।उसके गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित किया गया था। मरदह प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव व उपनिरीक्षक सत्येन्द्र ओझा पुलिस टीमके साथ रात गश्त पर निकले थे। इसी दौरान थानाध्यक्ष बिरनो अजय यादव की सूचना पर पुलिस टीम गोविन्दपुर कीरत के पास बाइक से जा रहा बदमाश की घेराबंदी कर दिया। अपने घिरा देख बदमाश कासिमाबाद थाना के बंकाखास निवासी पचीस हजार का इनामियां लाल बाबू मौर्या ने पुलिस पर तमंचे से दो फायर किया। पुलिस अपने को बचाती हुई जवाबी जवाबी फायर किया। गोली बदमाश के दोनों पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षी ने बताया कि बदमाश बाबूलाल पर आठ मुकदमें दर्ज है। बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।




