Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरुरी सूचना

गाजीपुर। नगर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र प्रकाशनगर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति रविवार को सुबह बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी  को उपकेंद्र प्रकाशनगर के स्विचयार्ड में आगामी गर्मी के सीजन को देखते हुए बसवारी का कार्य एवं तारों को टाइट करने का कार्य किया जाएगा।इस कारण सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।अधिशासी अभियंता ने बताया कि परिस्थितियों के अनुसार रोस्टिंग के समय में परिवर्तन संभव है।

Popular Articles