Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के आपरेशन शिविर 25 को

गाजीपुर। सत्यदेव हॉस्पिटल में 25 जनवरी को निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें वाराणसी के हॉस्पिटल आरजे शंकरा से आयी डॉक्टरों की टीम परीक्षण करेगी व आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन की व्यवस्था की जानी है। यह जानकारी सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह देते हुए बताया कि इस शिविर में 50 वर्ष ऊपर के लोगों को जिन्हें मोतियाबिंद है, उनका ऑपरेशन निःशुल्क कराया जाएगा।आपरेशन के लिए 22 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करना है। जिसमें दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लगेगा। रजिस्ट्रेशन भी निशुल्क है। इच्छुक लोग सत्यदेव हॉस्पिटल में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Popular Articles