
गाजीपुर। 17 जनवरी को दो पालियों में हो रही सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा-2025 (पुरुष/महिला) (प्रा०) को नकल विहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग परीक्षा केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापको को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) (प्रा०) परीक्षा परीक्षा-2025 के लिए आठ परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण हुआ। प्रथम पाली में 3648 में 1331 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 2651 परीक्षार्थी में 857 उपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट, आठ सेक्टर/आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये थे।




