
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 126 शिकायत प्राप्त हुए मौके पर 18 का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 342 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 32 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 46 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें सात का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर तीन निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 49 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




