Sunday, June 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला

गाजीपुर। शहर के सकलेनाबाद में शुक्रवार की देर रात किराना की दुकान में आग लगने से सत्तर हजार रुपये नकद और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने लोगों की मदद से आग बुझाया। चीतनाथ निवासी निरंजन गुप्ता की सकलेनाबाद में संजय ट्रेडिंग किराना की दुकान है। निरंजन रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गये। देर रात पड़ोसी ने दुकानदार को दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचा। देखा कि आग की लपटें उठ रही है। आग की लपटें देख आस पास के लोग पहुंचकर आग बुझाने लगे। आग की सूचना फायर व्रिगेड को दी गई। फायर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों के मदद से आग बुझाया। इस आग में सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार निरंजन ने बताया कि काउंटर में सत्तर हजार रुपयेके साथ करीब पचीस लाख का सामान जल गया है।आग कैसे लगी यह मालूम नहीं हो सका।

Popular Articles