Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गाजीपुर प्रेस क्लब के सदस्यों का बीमा कैंप 16 को

ग़ाज़ीपुर। ‘गाजीपुर प्रेस क्लब’ की ओर से 16 जनवरी को मुख्य डाकघर में शिविर लगाकर पत्रकारों का बीमा कराया जायेगा।ज्ञात हो कि गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से हर वर्ष अपने सदस्यों को 10 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी प्रदान की जाती है। इस बीमा पॉलिसी के तहत धारकों को 10 लाख रुपये की कवरेज मिलती है।साथ ही इसके तहत धारकों को दुर्घटना के दौरान मेडिकल क्लेम भी मिलता है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजीपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों को ये सुविधा प्रदान कर रही है।जिसके लिए 16 जनवरी को मुख्य डाकघर में कैम्प आयोजित कर सदस्यों का बीमा कराया जायेगा। ये जानकारी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य इस संदर्भ में संस्था के महासचिव कृपा कृष्ण से व्यक्तिगत या मोबाइल नम्बर-9170945945 पर सम्पर्क कर लाभ उठा सकते हैं।

Popular Articles