Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों को मोमेन्टो देकर किया सम्मानित

गाजीपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में 10 वां आर्मड फोर्सेज वेटरंस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कारगिल शहीद की पत्नियों चार व वीरता पुरस्कार से जनपद के सम्मानित पांच पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों की पत्नियों 15 तथा पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक पूर्व सैनिक एवं आश्रित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने किया। आर्मड फोर्सेज वेटरंस डे के कार्यक्रम में दो संस्थाओं इरिसन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड एवं भदौरा फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ने विशेष रूपसे अपना सहयोग प्रदान किया। इरिसन फार्मर कम्पनी के प्रबंधक मुरलीधर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की । जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, के विनोद कुमार, बालकृष्ण सिंह यादव, विनोद त्रिपाठी, हरिहर यादव, हीरालाल एवं मुन्नी उपस्थित रहे। समारोह का समापन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) ने सभी का आभार व्यक्त कर किया।

Popular Articles