Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर विवेकानंद कालोनी स्थित विवेकानंद पार्क में माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी हुई । जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के विचार पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं ।उनके विचार कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक है । जब इस देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता चरम सीमा पर है ऐसे दौर में स्वामी विवेकानंद जी के रास्ते पर चलकर ही देश में और सुख शांति स्थापित की जा सकती है । वह प्रखर राष्ट्रवादी थे । उन्होंने पूरे देश में हिन्दूत्व का झंडा बुलंद करने का काम किया था । वह भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का विश्वघोष करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे । प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने कहा था कि जागो,उठो और तब तक आगे बढ़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये । उनके बताए रास्ते पर चल कर देश के संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । गोष्ठी में अरूण श्रीवास्तव चुन्नू,शैल श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव ,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ,मनीष श्रीवास्तव,  विजय प्रकाश श्रीवास्तव , दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार एवं संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

Popular Articles