Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर को लगी गोली

गाजीपुर। करण्डा थाना के मैनपुर ताल में बुधवार को पुलिस टीम शातिर गौ तश्कर घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गाली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एकखोखा और एक कारतूस के साथ पिकअप पर लदी 15 गोवंश बरामद किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता पुलिस कर्मियों के साथ चोचकपुर पेट्रोल पम्प के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौतस्कर पिकअप से मैनपुर के रास्ते गौवंश लेकर बिहार जा रहे है। पुलिस ने मैनपुर बाजार में गोवंश से लदी पिकअप आती दिखी। पुलिस टीम पिकअप का पीछा करने लगी। पुलिस को देखकर पिकअप में बैठे दोनों तस्कतर पुलिस पर गोली चला दिया। पुलिस अपने को सुरक्षित करती हुई जवाबी फायर किया। पुलिस की गोली एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया । जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल गौतस्कर को उपचार के लिए सीएचसी करण्डा भेजा गया। पुलिस के पूछताछ में घायल तस्कर ने अपना नाम रामपुर मांझा थाना के देवचंदपुर निवासी रोहन यादव बताया।इस मामले में सीओ सदर शेखर सेंगर ने बताया कि पकड़ा गया गौ-तस्कर के ऊपर पांच मुकदमें दर्ज है। दुसरा फरार गौतस्कर की तलाश की जा रही है।

Popular Articles