Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्वामी विवेकानन्द आधुनिक भारत के महान दार्शनिक थे: डॉ.सानंद सिंह

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को मनायी गई। शुभारंभ सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह के मार्गदर्शन में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर मालार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द आधुनिक भारत के महान दार्शनिक, संन्यासी, वेदान्ती, वैरागी एवं मानवता के निर्मल देवदूत थे। वे युवाओं को साहसी, निर्भीक और आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणा देते थे । उन्होंने कहा कि आज भी वे भारत ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व के युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में ,जहां हम अक्सर तनाव, असफलता या भविष्य की चिंता में घिर जाते हैं वहीं स्वामी जी का एक विचार हमें रास्ता दिखाता है “जैसा तुम सोचते हो वैसा बन जाओगे खुद को कमजोर मानोगे तो कमजोर और ताकतवर मानोगे तो ताकतवर बन जाओगेl” इस मौके पर पर काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, रेजिडेंस डायरेक्टर अमित रघुवंशी, उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, एग्जाम हेड अवनीश राय, सीसीए हेड श्रेया सिंह आदि शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Popular Articles