
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही राधा यादव ने अपनी खेल प्रतिभा से गाज़ीपुर पुलिस का नाम पूरे देश में रोशन किया है। वह आल इंडिया पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक तथा ओपेन नेशनल चैम्पियनशिप कांस्य पदक जीता है। उसकी शानदार उपलब्धियों के लिए ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने वाराणसी में सम्मानित किया था। 12 जनवरी को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने सिपाही राधा यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।राधा यादव जैसी जांबाज सिपाही न केवल खाकी का गौरव हैं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं।




