Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

संजय सिंह ने जरुरतमंदों को कंबल वितरण किया

ग़ाज़ीपुर। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर के पीरनगर में समाजसेवी संजय सिंह कई वर्ष गरीबों व दिव्यांगों को अपने जन्मदिवस पर भोजन कराकर उन्हें ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए। संजय सिंह ने बताया कि वे अपने जन्म दिवस के अवसर पर हर साल नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर गरीबों असहायों व दिव्यांगों को पहले भोजन कराते है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा निस्वार्थ सेवा करता हूं और जब तक शरीर में सांस है ऐसे ही सेवा करता रहूंगा। इस तरह की सेवा से गरीब, असहाय व दिव्यांग लोगों का आशीर्वाद और स्नेह मिल जाता है। क्षेत्र के गरीब , असहाय, दिव्यांग एवं जरुरतमंद लोगों को करीब पांच सौ कंबल वितरित किया गया है। समाजसेवी संजय सिंह ने कहा,कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से चलाया जाता है , ताकि कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठंड की मार न झेले । इस मौके पर डा.नारायन पांडेय, डाय राजेश सिंह, प्रांशु राय, मोहित श्रीवास्तव, शिशु सिंह, समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी, विनोद शर्मा, संजीव सिंह बॉबी, मनोज पांडेय, गौरव प्रताप सिंह, मनोज सिंह, रमाकांत द्विवेदी, राजन आर्य, धर्मेंद्र आर्य, शिवराम चौधरी, पप्पू चौधरी, संतोष चौधरी, लल्लन सिंह, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Popular Articles