
गाजीपुर। दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने मुलाकात की।डा. संगीता बलवंत ने बताया की पूर्व में मैंने सदन के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग जमानियां, दिलदारनगर, भदौरा, दुल्लहपुर, सैदपुर,सहेड़ी, महराजगंज बजार, फुल्लनपुर और जखनिया क्रासिंगों पर ओवर ब्रिज या अंडर पास बनवाने की मांग रखी थी।साथ ही गाजीपुर सिटी – मऊ रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग की थी। जिसके संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्रक सौपा।




