Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सिविल बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद्र और महासचिव के लिए अंजनी ने नामांकन किया

ग़ाज़ीपुर सिविल बार संघ के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने अपना पर्चा चुनाव अधिकारी सिंहासन सिंह के समक्ष दाखिल किया। वहीं महासचिव पद के लिए अंजनी कुमार ठाकुर ने चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दिखिल किया.। नामांकन शनिवार को भी होगा।सिविल बार संघ का चुनाव के मतदान 5 जनवरी को होगा।

सुरेश चंद्र ने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो बार एवं अधिवक्ताओं के हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे एक वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ एक सक्रिय राजनेता भी हैं तथा शासन–प्रशासन के सहयोग से बार और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएँ और सेवाएँ उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बार और अधिवक्ताओं के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Popular Articles