Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एसपी ने वार्षिक खेलकूद का किया शुभारंभ

गाजीपुर। केंद्रीय विद्यालय में 19 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह का पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने दीप प्रज्वलित कर तथा ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया । विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किये। इसके पश्चात, विद्यालय के चारों सदनों के छात्रों ने कदम से कदम मिलाते हुए मार्च पास्ट कर  सलामी दी। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

पुलिस अधीक्षक ने खेल और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सफलता पाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस और खेल भावना अत्यंत आवश्यक है। खेल हमें न केवल जीतना सिखाते हैं, बल्कि हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना और दोबारा प्रयास करना भी सिखाते हैं। अनुशासन ही वह नींव है जिस पर एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त रहने और मोबाइल गेम्स की दुनिया से बाहर निकलकर मैदानी खेलों में पसीना बहाने के लिए प्रेरित किया ।

Popular Articles