
नगसर गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने 15 दिसंबर को सूर्यभानपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस मामलेमें एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत दो लाख 13 हजार रूपये आंकी गयी है। थानाध्यक्ष नगसर ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस सूर्यभानपुर नहर पुलिया के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक गाडी आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखा 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया है।पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम रोहतास बिहार के करगहा थाना के अरारुआ निवासी शमशाद अंसारी बताया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया तस्कर शराब लेकर बिहार बेचने जा रहा था।




