
सादात गाजीपुर। परिवहन निगम ने भुड़कुड़ा से वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू किया है। बस सादात होते हुए वाराणसी तक जाएगी। रोडवेज चलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।बस सेवा के तीसरे दिन मंगलवार को सादात बस स्टैंड पर लोग एकत्रित हुए। सुबह करीब पौने आठ बजे बस के पहुंचने पर लोगों ने चालक मुन्नी लाल यादव से बस के समय और किराए के बारे में जानकारी ली। कंडक्टर अंकित यादव ने बताया कि बस सुबह 7.40 बजे सादात पहुंचेगी।परिचालक ने बताया कि सादात से सैदपुर का किराया 28 रुपये और वाराणसी का किराया 120 रुपये निर्धारित किया गया है।हालांकि, यह बस शाम को वाराणसी से लौटते समय सादात नहीं आएगी। यह सैदपुर होते हुए सीधे गाजीपुर, जंगीपुर और मनिहारी के रास्ते भुड़कुड़ा के लिए रवाना होगी।सादात के अरविंद गुप्ता, लक्की गुप्ता, अमन गोड़, विजय वर्मा गुड्डू, सुरेन्द्र मद्धेशिया, रमेश गोड़, धर्मवीर, अशोक, गोलू और महेश वर्मा सहित कई अन्य नागरिकों ने रोडवेज बस सेवा शुरू होने और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।




