Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर गोली से घायल

बिरनो गाजीपुर। पुलिस ने 15 दिसंबर की देर रात मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय कार सवार गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पतल लाया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा,एक खोखा, कार में दो गोवंश बरामद किया। जबकि दो तस्कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रामप्रवेश पुलिस टीम के साथ बिरनों क्षेत्र के भवरहां नहर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से एक कार आता दिखाई दिया । कार के दोनों साइड शीशे पर कपड़ा लगाया गया था। पुलिस कार संदिग्ध होने पर रोकने का प्रयास किया गया। चालक कार की गति तेज कर भागने लगा। पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष अजय कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएचएआई प्लांट के पास घेराबंदी कर दिया। दोनों तरफ से घिरा देखकर वाहन में सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस अपने को बचाते हुए जवाबी फायरिंग किया।जिसमें एक तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो अन्य तस्क्रर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर उसमें बांधा गया दो गोवंश बरामद हुए ।पुलिस के पूछताछ में घायल गौ-तस्कर ने अपना नाम नोनहरा निवासी इमरान उर्फ भोदू बताया।सीओ मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि पकड़े गये गौ-तस्कर पर आठ मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles