Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दो बाइक की टक्कर में वृद्ध की मौत

…दो बाइक की टक्कर से मचा कोहराम
बिरनो गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सरायबंदी पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रामबचन यादव (62 ) अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गाज़ीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामबचन यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल रामबचन यादव को मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के पुत्र धनवीर यादव की तहरीर के आधार पर संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
…..

Popular Articles