
देवकली (गाजीपुर) ।गाजीपुर वाराणसी हाइवे पर सुबह रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैण्ड पर घने कुहरे के चलते बोलोरों व ट्रक में टक्कर हो गई। ट्रक चालक की सूझ बूझ से बोलोरों मे सवार करीब आधा दर्जन लोग बाल बाल बच गये। कुछ लोगो को मामूली चोटे आयी। दुर्घटना होने के बाद मार्ग पर दर्जनों वाहनों को ग्रामीणों के शोर मचाने के कारण एक दूसरे वाहन के टकराने से बच गये। अन्यथा भीषण दुर्घटना के रूप मे परिवर्तित हो जाता।जानकारी के अनुसार बोलोरों मऊ के चौहान परिवार के लोग महिलाओं,बच्चों को लेकर बाबा विश्वनाथ तथा गंगा मां की पूजा करने के लिए वाराणसी जा रहे थे।ट्रक से टक्कर होने के पश्चात बोलोरों आगे जा रही कार से टकरा गयी।इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दर्जनों कारों व ट्रक को ग्रामीणों ने शोर मचाकर रोका अन्यथा दर्जनों वाहन एक दूसरे वाहन से टकरा जाते। जिससे भीषण दुर्घटना हो जाती।घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस व रामपुर माझां पुलिस को दी गयी।देवकली बस स्टौण्ड पर सर्विस लेन न होने से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। रामपुर माझां के थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया किसी के तरफ से तहरीर नही मिला है। मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।




