
गाजीपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स समन्वय समिति की ओर से सरकार के विरुद्ध एवं पेंशनर्स के समर्थन में सरजू पांडेय पार्क में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।अपनी तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। वित्त विधेयक अधिनियम 2025 में संशोधन कर दिसम्बर 2025 तक सेवानिवृत कार्मिकों को आठवें वेतन आयोग की सुविधाओं से पृथक कर दिये जाने से पेंशनर्श नाराज हां। चौधरी दिनेश चंद्र राय ने केन्द्र सरकार से सेवानिवृत कार्मिकों को आठवें वेतन आयोग से पूर्व की भांति आच्छादित करने की अपील की। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने सभी कार्यरत ,सेवारत, कार्मिकों पेंशनर्स संगठनों से आपसी मतभेद भुला कर एक जुट हो कर संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। सीनियर बेसिक संघ के महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने सरकार के भेदभाव पूर्ण नीतियों की आलोचन की।धरना सभा को दिनेश चंद्र राय यशवंत सिंह यश, उग्रसेन सिंह, रत्नेश राय, नारायण उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ई सुरेन्द्र प्रताप यादव, अमर नाथ तिवारी, सुरेश कुमार सिंह, डा पी एन सिंह, वंशराज सिंह, डा अम्बिका पाण्डेय, जनार्दन सिंह, बरमेश्वर उपाध्याय,, इ सुरेंद प्रताप यादव, अशोक कुमार, बाल कृष्ण यादव आदि ने सम्बोधित किया। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता सेवा निवृत्त बेसिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रुद्र नारायन सिंह,संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दूबे ने किया।




