Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लोजपा के जिलाध्यक्ष बने प्रशांत मिश्रा

गाजीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रशांत मिश्रा को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बनारस के फूलवरिया स्थित एक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने सुभाष नगर ददरीघाट निवासी प्रशांत कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा से प्रशांत मिश्रा के समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कहा कि प्रशांत युवा और मेहनती हैं। जिलाध्यक्ष प्रशांत  मिश्रा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दोहराया।

Popular Articles