Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आरोग्य मेला में 130 मरीजों की जांच

मरदह (गाजीपुर)।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रविरंजन के नेतृत्व में रविवार को  सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र व तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह दस बजे से‌ शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री जन‌ स्वास्थ्य आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।जिसमें 130  मरीजों ने परीक्षण उपरांत निःशुल्क पंजीकरण सहित दवा वितरण किया गया। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डा.इमरान मलिक ने 33 मरीजों को देखा साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मटेहूँ में डॉ.राजीव‌ गोड़ ने 36,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 30 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अविसहन में डॉ.इमरान उस्मानी ने 31 मरीजों का इलाज किया। जिसमें लीवर के 17,सांस के -13, बुखार के 11, पेट दर्द 9 -, हाईपर टेंशन 17- सर्दी-जुकाम खांसी 21,दाद खुजली के 5 तथा 37 अन्य मरीजों को देखा गया।इस मौके पर फार्मासिस्ट आरपी चौधरी,नरेन्द्र यादव,धीरेन्द्र कुमार,राजेश सिंह,शैल कुमारी रानी,कमलेश रावत,बृजेन्द्र रावत,कुमारी नीलम,मनोज यादव,अरूण सिंह,आदि मौजूद रहे।

Popular Articles