Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आपके लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला है

गाजीपुर। चांड़ीपुर गांव के अंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह में सदर विधायक जैकिशन साहू का नागरिक अभिनंदन किया गया। विधायक जैकिशन साहू ने डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। । विधायक जैकिशन साहू ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उसे दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि आप लोगों के स्नेह से हम विधायक बने हैं। आपके लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला है।आपकी जो भी समस्या है उसको हम दूर करने का हर संभव प्रयास करते रहेंगे। सजपा चंद्रशेखर के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि विधायक ने ग्रामवासियों की समस्याओं को दूर किया है। इस मौके पर बलिराम यादव , संतोष यादव,प्रमोद यादव पूर्व प्रधान, मुनीलाल राम,आकाश यादव,गोलू यादव, गुंजन यादव,रामराज राम, सुरेश राम,फौजदारी राम ,बच्चे लाल राम,रामप्रसाद राम,बेचन राम सोनू राम,कवि राम,अमरदीप राम ,पांचू राम,अमरनाथ राम ,जयप्रकाश राम,बेचू राम, भोलाराम आदि रहे। अध्यक्षता बलिराम सिंह यादव तथा संचालन रामविजय सिंह यादव ने किया ।

Popular Articles