
गाजीपुर । जंगीपुर थाना के नसीरपुर बेलवा मोड के फोर लेन पर 6 जुलाई की दोपहर को चार पहिया वाहन से भीषण हादसा के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी होने पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा युवा नेता जितेंद्र पाल घर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट किया । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में पाल समाज को योजनाओं से वंचित किया है और गरीबों की गरीबी मिटने के बजाय कमर तोड़ रही है सरकार । उन्होंने कहा कि अरविंद पाल,जितेंद्र पाल के परिवार के चार सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई। सरकार से मांग करते है कि इस परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उठाएं ताकि परिवार का उत्थान हो सके। यह बहुत ही गरीब परिवार है।उन्होने कहा कि इस घड़ी में वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर रामचंद्र त्यागी ,जिला प्रभारी मनोज कुमार विद्रोही ,विनोद बागड़ी ,पूर्व बसपा अध्यक्ष अजय भारती, बसपा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सागर, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उमेश चंद्र सिंह, बुझारत राजभर, हरिनाथ राजभर, धर्मेंद्र विजय यादव ,कमलेश यादव ,रामकेश यादव बसपा प्रचारक जंगीपुर , पूर्व विधायक विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




