
गाजीपुर विद्युत वितरण मंडल के अधीन आने वाले चारों खंडीय कार्यालयों में लाल दरवाजा, आमघाट, सैदपुर और जमानियां में शासन के निर्देश पर 17, 18 और 19 जुलाई को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर तीन दिवसीय कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी खंडीय कार्यालयों में किया जाएगा।इस मेगा कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं को मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर में नए कनेक्शन, भार वृद्धि, बिल संशोधन, नाम परिवर्तन, बिजली चोरी से जुड़े राजस्व निर्धारण, बकाया बिल जमा जैसी समस्याओं का टोल फ्री नंबर 1912 पर पंजीकरण कराकर, उसकी रसीद दिखाने पर कैंप स्थल पर ही तत्काल निस्तारण किया जाएगा।अधीक्षण अभियंता ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथियों पर कैंप में भाग लेकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का समुचित समाधान कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।




