
गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नंदगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना नंदगंज मे 19 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें मौके चार का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय ने शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण के लिए गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर , क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, थाना प्रभारी नंदगंज अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




