
रेवतीपुर (गाजीपुर)। ब्लाक के परिषदीय स्कूलों में गुरूवार से शासन के निर्देश पर हरीतिमा योजना के तहत छात्र- छात्राओं के द्वारा एक पेड मां के नाम का शुभारंभ बीईओ अशोक कुमार गौतम ने पौधरोपण कर किया।हरीतिमा योजना के तहत 104 विद्यालयों में छात्र- छात्राओ ने फलदार, छायादार,औषधि के पौधे जिनमें जामुन,चितचोर,नीम,महोगनी, अशोक,शीशम, सागौन,तुलसी आदि प्रजाति के दो हजार से अधिक पौधे लगाए ।साथ इन पौधों के लगाने का फोटो हरीतिमा पोर्टल पर जीयो टैग कर अपलोड भी किया गया।इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने विद्यालयों और आसपास के इलाके को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने को संरक्षित करने के लिए शपथ लेते हुए अन्य लोगो से भी पौधरोपण को लेकर गंम्भीरता दिखाने का आह्वान किया। इस दौरान पौधे लगाने वाले छात्रों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिया गया।बीईओ ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही अब विद्यालय में पढने वाले छात्र पढने के साथ ही फलदार और औषधीय पौधों का लाभ उठा सकते है,कहा कि पौधे हमारे जीवन के अभिन्न हिस्सा है,इसके जरिए ही हमें स्वच्छ आक्सीजन मिलता है,जो वातावरण को हरा भरा बनाए रखने में मदद करता है।उन्होंने कहा कि हरीतिमा पोर्टल पर पौधो को लगाते समय उनकी जीयो टैगिंग कर फोटो अपलोड भी करना है,ताकि इसके जरिए जिन लोगों ने पौधे लगाए उन्हें डिजिटल प्रमाण- पत्र उपलब्ध कराया जा सके। बीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि जितने भी पौधे लगाए गये है उनका हर हफ्ते भौतिक सत्यापन होगा कि पौधे सुरक्षित है या नहीं।इस अवसर पर संत कुमार गुप्ता,ग्राम प्रधान सुधीर सिंह,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डेजी शर्मा,भगवती प्रसाद तिवारी, चंद्रशेखर त्रिपाठी, मंगल दीप, शिवचंद चौहान,धर्मेंद्र सिंह,अरशद हसन,धर्मेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।




