Friday, April 17, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में छात्र सभा सड़क पर

गाजीपुर। भाजपा सरकार द्वारा पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करना शिक्षा विरोधी कदम है। इससे गरीब वर्ग के छात्रों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा एवं वह पढ़ाई से वंचित होंगे। इसका समाजवादी छात्र सभा कड़ा विरोध करता है। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष पदाधिकारीयों के साथ ज़िलाधिकारी से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया । इस मौके पर जिला महासचिव मुनेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव रिशु, नरेश राजभर, मनीष यादव, प्रदेश सचिव रवि यादव, कमलेश यादव, मिथिलेश यादव, संदीप यादव, जितेश यादव, पहलवान ,विधान सभा अध्यक्ष जमानियां अनिल यादव, विधानसभा अध्यक्ष जंगीपुर नवीन यादव, विधानसभा अध्यक्ष जखनियां पंकज यादव, विधानसभा अध्यक्ष सैदपुर आकाश यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव कमलेश यादव एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Popular Articles