सपाइयों की गूंजी आवाज, कहां यह देखो भाजपा का खेल…

 सपाइयों की गूंजी आवाज, कहां यह देखो भाजपा का खेल…

—सपाइयों ने निकाली साइिकल यात्रा, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

गाजीपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर छोटे लोहिया के नाम से दुनिया में विख्यात स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तहसीलवार समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा के माध्यम से लगातार बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था, बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार, काला कृषि कानून, आजम खां की रिहाई आदि के सवालों को लेकर अपना विरोध जताते भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय समता भवन से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा के जिला प्रभारी पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव हरी झंडी दिखाकर समाजवादी साइकिल यात्रा को रवाना किया। यात्रा पीजी कालेज गोराबाजार, मिरनापुर, हेतिमपुर, महाराजगंज होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं “जब से भाजपा आई है, कमर तोड़ मंहगाई है”, “यह देखो भाजपा का खेल, खा गयी राशन पी गई तेल”, ” काला कृषि कानून वापस लो, कानून व्यवस्था दुरुस्त करो, आजम खान को रिहा करों, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, मोदी-योगी मस्त हैं, आदि नारे लगाते हुए मोदी और योगी सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया।

सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नहीं है। केवल हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, भारत-पाकिस्तान के नाम पर जनता का ध्यान उनकी जरूरत के सवालों से भटकाकर उनका भावनात्मक शोषण कर रही है। सभा को साइकिल यात्रा के जिला प्रभारी लल्लन प्रसाद यादव, चौधरी लालता प्रसाद निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा आदि सम्बोधित किया।

यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, जिला पंचायत सदस्य पांचू यादव, रामज्ञान यादव, युवा नेता अभिनव सिंह, हुकुम यादव, सदानंद कन्नौजिया, नितिल यादव, बचनू यादव अशोक बिन्द, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रामवचन यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, हुकूम यादव, दिनेश यादव, अरविंद कुमार यादव, परशुराम बिंद, प्रभुनाथराम, ओमप्रकाश यादव, कन्हैया यादव, विजय शंकर चौरसिया, जुम्मन खां, आत्मा यादव, रामप्रताप यादव, सूरजराम बागी, कमलेश यादव, राकेश यादव, नितिश खरवार, बांबी चौधरी, आदित्य यादव, इमरान अंसारी, नन्हें, राजेश कुमार यादव, सपा नेता अजय सिंह पिंटू, व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खान सहित सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-762x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page