Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा राज में अन्याय का प्रतीक बन गया है बुलडोजरः संतोष यादव

गाजीपुर। अंधऊ हवाई पट्टी से बिराइच इनरवा गांव में तीन दिनों से चल रही बुलडोजर की कार्रवाई ने सियासी रंग पकड़ लिया है। रक्षा संपदा विभाग ने जिला प्रशासन की मौजूदगी में सैकड़ो घरों को गिरवा दिया है। इन घरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 15 मकान के साथ एक प्राथमिक विद्यालय और  एक पंचायत भवन भी शामिल हैं। रक्षा संपदा के विभाग के इस कार्रवाई पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 29 जून को देर शाम सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी संतोष यादव ने बिराईच गांव पहुंचे। वहां पीड़ित परिवारों से मिलकर उनको राशन व आर्थिक मदद के साथ ही ढांढस बंधाया कि समाजवादी पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है। मीडिया से बात करते हुए संतोष यादव ने कहा कि जिस तरह से जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के बिराईच गांव में बरसात के समय बिना नोटिस दिए ही करीब पचास वर्षों से रह रहे गरीब.परिवारों को उजाड़ा जा रहा है वह बेहद निंदनीय है। भाजपाइयों को जमीन की भूख अनंत है।

भाजपा के लिए परिवार वालों का कोई महत्व नहीं है। उन्होने कहा कि परिवार वालों का दुख परिवार वाले ही समझ सकते हैं। भाजपा के राज में बुलडोजर अन्याय का प्रतीक बन गया है। संतोष यादव ने कहा कि यहां से जो लोग भी विस्थापित हो रहे हैं उनके पुनर्वास की व्यवस्था तुरंत की जाए क्योंकि इनमें बुजुर्ग भी है। बीमार बच्चे और महिलाएं भी।  समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में विस्थापितों के लिए राहत.सहायता की व्यवस्था में लगे हैं। संतोष यादव ने कहा कि अभी घर उजड़ने पर अपनी किताब बचाकर भागती बच्ची की तस्वीर धूमिल भी नहीं हुई थी कि कुछ और नई तस्वीरें आ गई हैं।जहां जमींदोज घरों के आगे आंखों में नमी लिए हुए बेसहारा लोग खड़े हैं। उन्होने कहा कि भाजपा को दुख देकर ही सुख मिलता है। ज्ञात हो कि गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। रक्षा संपदा विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। इस मौके पर रामधार यादव, मदन यादव, रामनारायण यादव, देवेन्द्र यादव उर्फ मटरू,आमिर अली, दिनेश यादव ,रामबचन यादव ,विमल सोनकर ,तहसीनअहमद ,मिथिलेश कुमार, अनिल यादव, अशोक यादव, विपिन कुमार बिंद ग्राम प्रधान ,मुलायम यादव ,सोनू यादव ,रामदेव यादव ,अभिषेक कुशवाहा ,शंभू यादव पूर्व प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles