Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अवध किशोर राय प्रबंधक और नरेंद्र राय बने उप प्रबंधक

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद नगर के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के नए प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता व पर्यवेक्षक शिवकुमार राय तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक,ऋषिकेश राय अध्यक्ष, दामोदर राय उपाध्यक्ष,  रविंद्र नाथ राय कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये। इसके साथ ही शिवशंकर राय , मृत्युंजय राय,  रविंद्र नाथ राय, जितेंद्र नाथ राय,   अवधेश राय, मंगला राय,  अमिताभ राय कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर अष्ट शाहिद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरी, पवन कुमार राय, रविंद्र नाथ शर्मा, सुबोध कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles