
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। एसपी डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि अंधऊ हवाई पट्टी के पास एक संदिग्ध युवक किसी का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौडाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम बरहनियां निवासी अमरजीत बिन्द उर्फ भोदूं बताया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पकड़े गये युवक पर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमें दर्ज है। इसकी तलाश काफी दिनों से थी।




